सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाला वायरलेस स्पीकर UBON ने किया लॉन्च
नई दिल्ली
UBON ने अपने वायरलेस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोमवार को नया SP- 115 X- Planet Solar Solar Powered True Wireless Speaker (TWS) लॉन्च कर दिया। यूबॉन एसपी-115-एक्स प्लेनेट सोलर पावर्ड वायरलेस स्पीकर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में आता है। इस स्पीकर की कीमत 1,699 रुपये है। इस स्पीकर को देशभर के सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला यह देश का पहला वायरलेस स्पीकर है। नए सोलर पावर्ड वायरलेस स्पीकर में यूएसबी चार्जिंग, एलईडी फ्लैशलाइट, पोर्टेबल स्पीकर, एफएम रेडियो, TF कार्ड सपॉर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी पोर्ट, माइक्रो TF/SD कार्ड सपॉर्ट मिलता है। इसके अलावा आप आसानी से एफएम मोड पर स्विच कर सकते हैं और अपने पसंदीदा एफएम स्टेशन को ट्यूनइन कर सकते हैं।
यूबॉन का नया स्पीकर लेटेस्ट बिल्ट-इन TWS फीचर के साथ आता है और वायलेस V5.0 सपॉर्ट करता है। जिसके जरिए इसे 10 मीटर तक की ऑपरेटिंग रेज में ब्लूटूथ के जरिए दूसरे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर में 1200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर से सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक पावर बैकअप मिलेगा। इस स्पीकर का वज़न 300 ग्राम है। यह वायरलेस स्पीकर धूल से खराब नहीं होता है यानी इसकी बॉडी स्प्लैश और डस्टप्रूफ है।
UBON के मैनेजिंग डायरेक्टर मंदीप अरोड़ा ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, 'हम यूबॉन में हमेशा बेस्ट डिजाइन, ड्यूरेलब और खूबसूरत दिखने वाले प्रॉडक्ट्स अपने ग्राहकों को बेहद किफायती दाम पर ऑफर करते हैं। हमें भरोसा है कि भारतीय यूजर्स को यह प्रॉडक्ट पसंद आएगा। ट्रैवल के दौरान या ऑफिस या फिर हाउस पार्टी हो, इस स्पीकर को ऑल-पर्पज यूजर एक्सपीरियंस देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। हमारा मकसद हर उम्र और हर यूजर तक पहुंचना है।'

पाठको की राय